आपने कभी सोचा है कि बड़े ही आसान तरीके से आप अपने सिंपल से ब्लाउज को आकर्षित बना सकती हैं। इसमें कोई दोराय नहीं है कि साड़ी सदाबहार फैशन है। ऐसे में आपके साड़ी के लुक को चार चांद लगाने का काम ब्लाउज करते हैं। जी हां, आप अपने ब्लाउज को घर पर कई सारे टिप्स और ट्रिक्स के साथ फिर से अपने हिसाब से डिजाइन कर सकती हैं। कई बार ऐसा होता है कि ब्लाउज की डिजाइन ठीक से न होने के कारण आप अपने पसंद की साड़ी नहीं पहन पाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने ब्लाउज को अपने हिसाब से और भी अधिक आकर्षित बना सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
ब्लाउज के साथ रिबन या फिर लेस को जोड़ना

ब्लाउज के साथ रिबन या फिर लेस को जोड़ना आपके लिए सही हो सकता है।आप इसके लिए ब्लाउज के बैक साइड पर एक सुंदर सा रिबन टाई कर सकती है। खासतौर पर इस तरह का बैक रिबन आपके क्रिस क्रॉस ब्लाउज .चा फिर बैकलेस ब्लाउज पर काफी अच्छी तरह से दिखता है। आप इसके अलावा अपने फ्रंट में भी रिबन बांधने का तरीका अपना कर खुद को लाजवाब लुक दे सकती हैं। आप इस तरह से अपने वी नेक ब्लाउज या शर्ट को स्टाइल कर उसे ब्लाउज के साथ जोड़ सकती हैं। साथ ही आप अपने कॉलर वाली डिजाइन के पास किसी भी रंग का लेस लगाकर उसे आकर्षित बना सकती हैं। साथ ही आप अपनी स्लीव्स में लेस लगाने से और उसे भी आकर्षक बना सकती हैं। आप अपने ब्लाउज में अपने मन के हिसाब से डेकोरेट करवा सकती हैं। खासतौर पर ब्लाउज के हेमलाइन यानी की नीचे के हिस्से के पास लगाना आपके लिए अच्छा और फैशनेबल विकल्प साबित हो सकता है। आप अपने रिबन के साथ लेस को हाईलाइट भी कर सकती हैं।
ब्लाउज के साथ फ्रिंज या टैसल्स को जोड़ना

अपने ब्लाउज को स्टाइल करने के लिए आप ब्लाउज के साथ फ्रिंज या टैसल्स को जोड़ सकती हैं। खासतौर पर आप किसी भी पार्टी या फिर त्योहार के लिए इस तरह के ब्लाउज खुद के लिए डिजाइन कर सकती हैं। आप खास तौर आप ब्लाउज की नेकलाइन या कॉलर पर छोटे-छोटे फ्रिंज जोड़ सकती हैं। ये ब्लाउज को एक नया लुक देंगे । आप अपने स्लीव्स पर टैसल्स लगा सकती हैं। स्लीव्स के एंड्स पर टैसल्स लगाने से ब्लाउज को एक बोहो चीक लुक मिलेगा। ये लुक आपको बहुत ही कूल और फंकी लगेगा। टैसल्स को हलके रंगों में चुन सकती हैं, जो आपके लुक को और भी खूबसूरत बनाए। आप यह भी कर सकती हैं कि अपने ब्लाउज के कमर वाले हिस्से पर आप फ्रिंज को जोड़ सकती हैं। यह आपके पूरे लुक को और भी अधिक स्टाइलिश बना देता है। आप किसी पार्टी फंक्शन के लिए इस लुक को अपना सकती हैं। आप अपने ब्लाउज का डिजाइन या पल्लू भी लंबा कर सकती हैं, तो इसके किनारों पर भी आप टैसल्स को जोड़ सकती हैं। यह आपको देखने में बेहद ही आकर्षक लगता है। आप शिमरी या फिर स्टोन टैसल्स को भी अपने पार्टी ब्लाउज के लिए तैयार कर सकती हैं। यह आपके ब्लाउज को परफेक्ट लुक देता है। आप अपने ब्लाउज के नीचे या फिर साइड और बैक में भी इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।
ब्लाउज पर करें कढ़ाई या फिर एम्ब्रायडरी

आप अपने ब्लाउज पर कढ़ाई या फिर एम्ब्रायडरी करके भी इसे खुद के लिए स्टाइलिश बना सकती हैं। आप अपने ब्लाउज पर फूलों की कढ़ाई कर सकती हैं। फूलों के जरिए आप किसी भी साड़ी पर अपने प्लेन ब्लाउज को स्टाइलिश तरीके से तैयार कर सकती हैं। यह एक क्लासिक और एलीगेंट लुक देता है। आप पत्तियों, गुलाब, चंपा आदि के डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। आप यह भी कर सकती हैं कि अपने ब्लाउज पर रिवर्स एम्ब्रायडरी कर सकती हैं। इसका यह मतलब होता है कि इसमें कढ़ाई के जरिए डिजाइन बाहर की तरफ उभरता हुआ रहता है। इसे आप ब्लाउज के नेकलाइन, स्लीव्स या बैक पर डिजाइन कर सकती हैं। यह देखने में काफी आकर्षक और खूबसूरत लगता है। आप अपने ब्लाउज पर जरी और जरदोजी से भी कढ़ाई करवा सकती हैं। आपके लिए सिल्वर या फिर गोल्ड जरदोजी कढ़ाई कर सकती हैं। आपके ब्लाउज के लिए डेको कढ़ाई भी एक अच्छा विकल्प माना गया है। यह दिखने में काफी अनोखा और आकर्षित लगता है। आप लोकल कढ़ाई का उपयोग भी कर सकती हैं। आप कांच से भी कढ़ाई कर सकती हैं। इस डिजाइन में छोटे कांच के टुकड़े या दर्पण का काम किया जाता है। यह डिजाइन खासतौर पर गुजरात, राजस्थान और पंजाब के पारंपरिक ब्लाउज डिजाइन में देखा जाता है। आप अपने ब्लाउज के स्लीव्स और कॉलर पर भी खूबसूरत कढ़ाई करवा सकती हैं। आप अपने ब्लाउज पर थ्रेड वर्क से चिकनकारी या फिर कश्मीरी कढ़ाई करवा सकती हैं।आप अपने ब्लाउज पर डिजिटल एंब्रॉयडरी भी करवा सकती हैं। इन दिनों यह काफी चलन में है। यदि आप तेजी से तैयार होने वाली कढ़ाई करना चाहती हैं, तो आपको डिजिटल एम्ब्रायडरी का सहारा लेना पड़ता है। इसमें मशीन के जरिए कढ़ाई की जाती है। साथ ही यह डिजाइन काफी सफाई से की जाती है।
ब्लाउज पर वी नेक या चाकी नेकलाइन

आप अपने ब्लाउज पर वी नेक या फिर चाकी नेकलाइन दोनों ही डिजाइन करवा सकती हैं। यह दिखने में काफी आकर्षक लगता है। यह गर्दन और कंधे को खुला रखता है, जिससे एक स्लिम और लंबा लुक मिलता है। आप इसे कई तरीके से बनवा सकती हैं। आप अपने ब्लाउज पर स्लिमिंग इफेक्ट की नेकलाइन बनवा सकती हैं। यह लंबा और पतला दिखाई देता है। इसे आप अपने बॅाडी टाइप के अनुसार चुन सकती हैं। आप ब्लाउज डिजाइन को बॉलीवुड और पारंपरिक लुक के अनुसार भी डिजाइन कर सकती हैं। साथ ही आप अपने ब्लाउज को कस्टमाइजेशन में भी करवा सकती हैं। इसमें आप लटकते हुए टैसल्स , फ्रिंज या फिर रिबन जोड़कर बनवा सकती हैं। इस तरह की नेकलाइन पार्टी और शादी के अवसरों के लिए बेहतरीन है। यह आपको एक तरह से एलीगेंट और ग्लैमरस लुक देती हैं।
ब्लाउज पर बैगि स्लीव्स

ब्लाउज पर बनाया जाने वाला यह बैगि स्लीव्स एक बहुत कूल और स्टाइलिश लगता है। यह आपके पूरे लुक को काफी स्टाइलिश बना देता है। यह स्लीव्स काफी फ्लोई, ढीली और आरामदायक होती हैं, और इन्हें ब्लाउज में जोड़कर आप एक अलग और फैशनेबल स्टाइल पा सकती हैं। इस तरह के स्लीव्स की खूबी यह है कि यह आपको एक तरफ आरामदायक लुक भी देता है और साथ ही आपको स्टाइलिश भी बनाता है। यह लुक आपको एक तरह से वर्सेटाइल भी बनाता है। चाहे पारंपरिक साड़ी के साथ हो, या फिर इंडो-वेस्टर्न लुक, बैगी स्लीव्स हर जगह अच्छी लगती हैं। इसे एक तरह से फैशनेबल और ट्रेंडी भी कहा जाता है। बैगी स्लीव्स होने के बाद भी यह आपके कंधों और हाथों को शानदार तरीके से हाइलाइट करता है। आप इसे कई तरह से डिजाइन कर सकती हैं। फुल बैगी स्लीव्स, कफ और बेल स्लीव्स के साथ चमकदार फैब्रिक के साथ भी आप इस बैगि स्लीव्स के डिजाइन करवा सकती हैं। अगर आप थोड़ा अलग लुक चाहती हैं, तो बैगी स्लीव्स को थ्री-फोर्थ लेंथ में भी डिजाइन किया जा सकता है। यह लुक खासकर उन मौकों के लिए अच्छा है जब आप ज्यादा ढीला नहीं चाहतीं, लेकिन फिर भी आरामदायक और स्टाइलिश महसूस करना चाहती हैं, तो आपके लिए यह सही स्टाइल है। आप इस तरह के ब्लाउज को साड़ी के साथ, लंहगे या फिर अनारकली के साथ परन सकती हैं। आप पार्टी या फिर शादी के लिए भी इस लुक को अपना सकती हैं।
ब्लाउज पर साइड कट्स या स्लिट्स लगाना

आपके ब्लाउज पर साइड कट्स या फिर स्लिट्स होना आपको एक तरह से ट्रेंडी और मार्डन लुक देता है। इससे आपके ब्लाउज को एक स्टाइलिश और दिलचस्प लुक देता है। यह डिजाइन आपको न सिर्फ आपके आउटफिट को फैशनेबल बनाता है, बल्कि आपको अलग तरह का स्टाइलिश टच भी देता है। आप इसे अपने लुक को स्लिमिंग इफेक्ट्स भी दे सकती हैं। साथ ही यह आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी भी बनाता है। आप इसमें कई तरह से स्लिट्स बनवा सकती हैं। आप अपने लुक को हाफ साइड स्लिट्स बना सकती हैं। इसके अलावा फुल साइड स्लिट्स भी बनवा सकती हैं। आप अपने लिए डबल स्लिट्स भी डिजाइन करवा सकती हैं। आप इससे एक से अधिक फैशनेबल लुक पा सकती हैं। इस डिजाइन में स्लिट्स को सममित रूप से रखा जाता है, जिससे ब्लाउज को एक असामान्य और आकर्षक लुक मिलता है। आप इसे जिपर स्लिट्स में भी बनवा सकती हैं। यह न सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट होता है, बल्कि स्लिट्स को और एडजस्टेबल भी बना सकता है। आप अपने ब्लाउज के साथ फंकी स्टाइल भी करवा सकती हैं। आप साइड स्लिट्स के ऊपर लेस, रिबन या बटन जैसी डिटेल्स भी जोड़ सकती हैं। इससे ब्लाउज में और भी आकर्षण आएगा, और यह एक बहुत ही क्यूट और प्यारा लुक देता है।