पीरियड के दौरान वे चार दिन ऐसे होते हैं, जब आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि इस दौरान मूड स्विंग्स बहुत होते हैं, साथ ही ब्लोटिंग की भी समस्या हो जाती है, कई बार क्रैम्प्स भी पड़ते हैं। तो ऐसे में कुछ भी अनहेल्दी खाना सही नहीं है, इसलिए हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका आपको सेवन करना चाहिए।
छुआरा
![](/hcm/EngageImage/FA3903C9-7BF3-4BAF-BC5D-9376FDEE1D5D/D/EA499A6C-0FA1-476D-BC5F-6A08150050C9.jpg)
छुआरा काफी टेस्टी होता है, अगर इसे रात में भिगोने के लिए छोड़ दिया जाए, तो सुबह उन्हें नाश्ते के समय लिया जाए, तो यह सेहत के लिए बेहतरीन साबित होते हैं। इसे दूध के साथ भी ले सकती हैं। एक बात का ध्यान रखें कि केवल दूध इस दौरान पीना सही नहीं होता है, बेहतर होगा कि बादाम या छुआरा डाल कर ही दूध पिया जाए।
मछली
![](/hcm/EngageImage/FA3903C9-7BF3-4BAF-BC5D-9376FDEE1D5D/D/8D3B48CC-095D-4C32-8D7B-1DEA5C4A37B1.jpg)
मछली के सेवन से भी आपको पीरियड में काफी आराम मिलता है। इसमें जो फैटी एसिड होता है और विटामिन ई होती है, इसे खाने से यह शरीर में पहुंचती है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि इससे पीरियड को नियमित होने में मदद मिलती है। साथ ही दर्द में भी आराम मिलता है।
अलसी
![](/hcm/EngageImage/FA3903C9-7BF3-4BAF-BC5D-9376FDEE1D5D/D/4DA9EBE3-7C6E-44D7-B579-48DA6238718B.jpg)
अलसी शरीर के लिए काफी अच्छा होता है, इसमें काफी अधिक ओमेगा 3, फैटी एसिड और फाइबर की प्रचुर मात्रा में होती है। इसमें प्रोटीन,फैट,कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नेशियम भी होता है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। अलसी मेनोपॉज के दौरान भी काफी राहत देता है।
फल
![](/hcm/EngageImage/FA3903C9-7BF3-4BAF-BC5D-9376FDEE1D5D/D/7016CB3A-A428-4A0D-BB8C-AC11A0683427.jpg)
पीरियड के दौरान कोशिश करनी चाहिए कि आप पपीता, नाशपाती, गाजर और ऐसे कई फल खा सकें। सेब और अनार खाना चाहिए। खजूर भी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। खजूर में विटामिन सी, फोलेट, खनिज और कई और भी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं।
दालचीनी
![](/hcm/EngageImage/FA3903C9-7BF3-4BAF-BC5D-9376FDEE1D5D/D/4F0E4AAA-FBFA-4ACF-A5B4-723E7F0C31D9.jpg)
दालचीनी भी आपको काफी राहत दिलाती है, दालचीनी को पाउडर के रूप में आपको एक बर्तन में डाल कर उबाल लेना है और फिर उबालने के बाद,उस पानी को चाय के रूप में पिएं। इससे आपको दर्द में काफी राहत मिलेगी। ब्लड सर्कुलेशन में यह आराम दिलाती है।