कोई भी रिश्ता तब पवित्र माना जाता है, जब उस रिश्ते में खुद से प्यार करने की आजादी हो। जी हां, जिस रिश्ते में सेल्फ लव की ताकत नहीं रहती, वो रिश्ता आपसी घुटन और बेकार के सम्मान की बलि चढ़ जाता गहै। खासतौर पर शादी के रिश्ते में कई बार एक दूसरे पर हक जताने की सोच उस रिश्ते के महत्व को कम कर देती है। एक रिश्ते में कैसे सेल्फ लव को स्थान देना चाहिए, इस बारे में हमने कुछ महिलाओं से बात की और जानने की कोशिश की है कि आखिर क्यों रिश्ता की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए खुद से प्यार करने की सोच जरूर होनी चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस पर महिलाओं का क्या कहना है।
खुद को न्याय देना
जेएलेस बेवी महिला ग्रुप की सदस्य और इंश्योरेंस एडवाइजर मालती सिरियन कहती हैं कि रिश्ते में सेल्फ लव बहुत जरूरी है। अगर हम खुद को प्यार नहीं करते हैं और हम अगर अधूरे हैं, तो हम अपनी तरफ से प्यार, सहानुभूति, विश्वास नहीं दिखा सकते हैं। हमें यह समझना जरूरी है कि किसी भी रिश्ते में जो कर्तव्य निभाते हैं,उसे हम बहुत ज्यादा ऊपर से हम उसको सशक्त करते हैं। हम अनंत हैं और हम इस ताकत से अपना एक उद्देश्य लेकर आए हैं। हम इसे समझने की कोशिश करते हैं, तो हर तरह के रिश्ते को हम न्याय दे सकते हैं। हम अपने आप को प्यार नहीं करते या अहमियत नहीं देते , तो हम रिश्ते में समझौता करते हुए दिखाई देते हैं। खुद के प्रति प्यार और सम्मान को दबाकर किसी और को संतुष्ट करने की कोशिश, यह कभी-भी सफल नहीं होता है। इसलिए हमें सबसे पहले खुद को न्याय देना चाहिए। खुद को संतुष्ट करना चाहिए।
सकारात्मक ऊर्जा का संचार
इंजीनियर हिमानी सिहेल बताती हैं कि रिश्ते में खुद का सम्मान करना आवश्यक है, फिर चाहे वह बच्चे के साथ हो, दोस्तों के साथ हो या पति के साथ हो। अगर हम खुद का सम्मान करते हैं, खुद से प्यार करते हैं, तभी हमारे लोगों के बीच भी प्यार और सम्मान के हकदार होते हैं। जब हम खुद से प्यार करते हैं, तो दूसरों के बुरे बर्ताव का असर हमारे ऊपर नहीं पड़ता है।क्योंकि हम खुद की कदर करते हैं। हमें दूसरों की स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है। जब हम खुद से प्यार करते हैं, तो अपनी शारीरिक और मानसिक अवस्था से भी प्यार करते हैं। इससे हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
पहले खुद को खुश रखना
ट्रेवल कंसलटेंट नीलिमा दीक्षित कहती हैं कि खुद से प्यार करना उतना ही जरूरी है जैसे हवाई यात्रा के दौरान खुद की सीट की पेटी बांधने जैसा होता है। खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए सेल्फ लव जरूरी है। तभी, सामने वाला आपकी कीमत जान पाएगा। दूसरे भी आपका सम्मान करेंगे। किसी को खुशी देने के लिए हमें पहले खुद को खुश रखना होता है। इसलिए खुद को प्यार करना और खुश रहना जरूरी है, क्योंकि जो हमारे पास होगा, वहीं हम दूसरों को दे पायेंग। किसी ने सच ही कहा है कि 'यू मेटर'।
क्या हम खुद के लिए भी यही सोच रखते हैं
राइटर संजू पांडे कहती हैं कि जब हम किसी रिश्ते में होते हैं, तो पार्टनर के लिए समय, प्यार और समर्पण रखते हैं, लेकिन क्या हम खुद के लिए भी यही सोच रखते हैं। यह बहुत बड़ा सवाल है, जो हमें खुद से करना चाहते हैं। जैसे कि मैं एक वर्किंग मां हूं और मुझे अपने पति का सपोर्ट हमेशा मिलता है। मैंने यह भी सीखा है कि रिश्ते में सेल्फ लव का होना कितना जरूरी है। जब हम खुद को समय नहीं देते हैं, तो हम कहीं न कहीं थक जाते हैं। रिश्ते में तनाव आता है और हम अपने पार्टनर के साथ खुश नहीं रह पाते हैं। इसलिए खुद के लिए समय निकालना, खुद के शौक को पूरा करना और खुद से प्यार करना बहुत जरूरी है।