सिनेमा भी हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है, ऐसे में मुंबई में स्थित नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा यानी राष्ट्रीय भारतीय सिनेमा संग्रहालय सांस्कृतिक विरासत के रूप में खास है। आइए जानें यहां के बारे में विस्तार से।
कहां है संग्रहालय
भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय भारत का एकमात्र सिनेमा संग्रहालय है, जो भारतीय सिनेमा की अनोखी सैर करा देता है और एक मनोरंजक यात्रा पर आपको लिए चलता है। यह एक ऐसा स्थान है, जो भारतीय मोशन पिक्चर्स की दुनिया का जश्न मनाता है। यह स्थान एनएमआईसी मुंबई के पेडर रोड पर स्थित है। यहां कई पुरानी फिल्में, कलाकृतियां, साथ में रोमांचक दृश्यों, मधुर संगीत और रचनात्मक ग्राफिक्स की मदद से एनएमआईसी में कहानी कहने की शैली में भारतीय सिनेमा को दर्शाया गया है। खास बात यह है कि
संग्रहालय दो इमारतों में स्थित है, एक तो है गुलशन महल, जो कि 19वीं सदी का विरासत बंगला और आधुनिक ग्लास गैलरी है। इसका उद्घाटन वर्ष 2019 में किया गया था।
सिनेमा की शुरुआत से लेकर अबतक की जर्नी
इस जगह की सबसे खास बात यह है कि बहुत ही रोचक तरीके से सिनेमा की शुरुआत से लेकर अबतक में सिनेमा का जो योगदान रहा है, उन्हें बेहद रोचक तरीके से दर्शाया गया है। यहां एक से बढ़ कर एक तस्वीरों के माध्यम से कहानी कहने की कोशिश की गई है। आपको यादों की गलियारों में ले जाने के लिए यह एक अद्भुत जगह है।
सिनेमा तकनीक की दुनिया
सिनेमा तकनिकी दुनिया के लिहाज से कहां से कहां पहुंचा, यह भी पूरी तरह से दर्शाने की कोशिश इस म्यूजियम में की गई है और कई एडिटिंग यंत्र को भी यहां रखा गया है। यहां एडिटर और तकनीकी पक्ष में
दिलचस्पी रखने वालों के लिए देखने और सीखने के लिए काफी कुछ है। आप किस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और एडिटिंग की दुनिया में नयी तब्दीलियां हुई हैं, इन्हें दर्शाने का नाम भी यहां किया गया है।
गांधी और सिनेमा
किसी दौर में गांधी सिनेमा देखना या माध्यम के रूप में कमतर आंकते थे, लेकिन कैसे सिनेमा ने उन्हें प्रभावित किया और फिर उन्हें सशक्त माना गया है, इस लिहाज से भी यहां यह कॉर्नर देखना दिलचस्प है।
चिल्ड्रन फिल्म स्टूडियो
सिनेमा की दुनिया में बाल सिनेमा की क्या अहमियत रही है, इन्हें दर्शाने में भी इस फिल्म स्टूडियो की अपनी उपयोगिता रही है। यहां बच्चों के लिए प्रौद्योगिकी, विज्ञान और इससे जुड़े और भी जरूरी जानकारी को दर्शाने का काम चिल्ड्रन फिल्म स्टूडियो में किया गया है।