गॉड्स ऑफ कंट्री के रूप में जाना जाने वाला केरल काफी लोकप्रिय स्थल माना जाता है, भारत के दक्षिण-पश्चिमी सिरे पर स्थित, गॉड्स ऑन कंट्री के रूप में जाना जाने वाला केरल दुनिया में सबसे खास पर्यटन में से एक हैं। एक समय में ही अगर आप समुद्र, समान जलवायु, शांत बैकवॉटर और मसालों का मजा लेना चाहती हैं कि केरल आपके लिए बेस्ट जगह है। आइए जानें, केरल जाने पर कहां-कहां आपको जाना चाहिए।
एलेप्पी

एलेप्पी पूरे भारत में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला बैकवॉटर है, जहां पर खासतौर से हाउस बोट्स होते हैं, हरे भरे धान के खेत होते हैं, रंगीन लैगून और 150 साल पुराना लाइटहाउस है, इसे पूर्व का विन्स कहा जाता है। यहां केरल शैली की वास्तुकला, शाही कलाकृतियों को देखना भी दिलचस्प है।
कोच्चि

कभी कोचीन के रूप में जाना जाने वाला कोच्चि शहर, केरल का खास पर्यटन स्थल माना जाता है। यह केरल के खास बंदरगाहों में से एक है, इसे दुनिया का पहला सौर ऊर्जा वाला हवाई अड्डा माना जाता है, संयुक्त राष्ट्र की तरफ से वर्ष 2018 में चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड मिला। यह जगह सबसे अधिक मसाले के व्यापार के लिए जाना जाता है। यह यूरोपीय संस्कृति और वास्तुकला वाला सबसे पुराने शहरों में से एक हैं। यहां डच पैलेस और चेराई बीच मुख्य रूप से देखने लायक है।
मुन्नार

केरल का शहर मुन्नार सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक हैं, सुंदर घाटियों वाले इस शहर में चाय के बगान हैं, यहां काफी झरने और मनोहर स्थल हैं, जिन्हें देखना बेहद रोचक होगा, कोलुक्कुमलाई टी एस्टेट सबसे ऊंचा चाय बागान है, यहां पूरे विश्व की सबसे अच्छी चाय मिलती है। यहां के सलीम अली पक्षी अभयारण्य और नीलगिरी तहर जरूर देखना चाहिए। यहां से अन्नुआमुडी चोटी दक्षिण भारत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। औसत समुद्र तल से लगभग 8,842 फीट ऊपर इस चोटी की सुंदरता इसकी संरचना में है।
कोवलम

केरल की खूबसूरत जगहों में से एक है कोवलम, यह रेतीले समुद्र तटों पर बना एक शहर है, यह जगह मंदिरों के लिए, सूर्यास्तों के लिए, यह जगह केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यहां के हवा बीच, लाइटहाउस और समुद्र बीच देखने लायक हैं। यहां जाने के लिए आपको 140 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
तिरुवनंतपुरम

केरल का यह शहर तिरुवनंतपुरम आकर्षक समुद्र तटों में से एक है। यहां का पद्मनाभस्वामी मंदिर सबसे धनी मंदिरों में से एक माना जाता है। यह जगह मूर्तियों और सिक्कों के रूप में जाना जाता है। यहां का बैक वॉटर काफी पसंद किये जाते हैं। यहां के कनककुन्नू पैलेस भी काफी लोकप्रिय है और आस-पास के बाग बगीचे भी देखने योग्य हैं।
कुमारकोम
कुमारकोम मैनग्रोव जंगलों में से एक है, यह हरे धान के खेतों और नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ है, यहां आकर आप बैकवॉटर, प्रकृति, पक्षियों, झरनों, इतिहास और तरह-तरह के भोजन का मजा लेना चाहिए। केरल राज्य की सबसे बड़ी झील वेंबनाड झील की पृष्ठभूमि में स्थित हैं, हाउसबोट की सवारी कुमारकोम के मुख्य पर्यटकों में से एक है।
त्रिशूर
त्रिशूर में वदनपल्ली बीच, पेरियाबलम बीच काफी लोकप्रिय है। केरल में वास्तुकला की क्लासिक शैली में निर्मित, मंदिर का उल्लेख प्राचीन हिन्दू ग्रंथों जैसे ब्रह्माण्ड पुराण में मिलता है।
केरल में जाएं तो जरूर करें ये चीजें

केरल के मुन्नार और थेककडी में हाथी स्नान, हाथी सफारी और हाथी भोजन जैसी रोमांचक चीजें होती हैं, इन्हें मिस नहीं करनी चाहिए, इसके अलावा आयुर्वेदिक मालिश का भी आनंद लेना चाहिए, औषधीय जड़ी-बूटियों और पौधों के साथ आयुर्वेदिक मसाज का भी मजा लेना चाहिए। कथकली देखने के लिए भी समय जरूर निकालें। केरल के कई जगहों पर मसाला बागान घूमने जरूर जाना चाहिए, जहां काली मिर्च, सौंफ, लौंग और इलायची भी उगाये जाते हैं, थेककडी,वायनाड और मुन्नार में जरूर जाना चाहिए, इसके अलावा केरल का स्टीम्ड राइस केक पुट्टू, पके केले, नारियल और काले चने की जो करी बनती है, वो जरूर खाना चाहिए, खिचड़ी, पुलिसरी, ओलन, सांभर, पापड़, वरवू, थोरन, अवियाल और पायसम शामिल हैं। केरल में शकरकंद के चिप्स भी काफी पसंद किये जाते हैं और हर तरह समुद्री मछली भी जरूर खाएं। केरल में जाकर वहां की पारंपरिक सूती साड़ी कसावु मुंडू भी जरूर खरीदनी चाहिए। यहां जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक है।