दुनिया में ऐसे कई बीच या समुद्र का किनारा होता है, जो आपको बेहद खास लगता है, आपको उसके बारे में पता नहीं होता है, लेकिन उनके पास जाकर आपको काफी सुकून से महसूस होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एशिया के ऐसे समुद्र के किनारों के बारे में, जिनके बारे में लोग अधिक नहीं जानते हैं।
पिंक बीच, कोमोडो, इंडोनेशिया

आपने ऑस्ट्रेलिया और मैक्सिको में पाई जाने वाली गुलाबी झीलों के बारे में सुना होगा। लेकिन यह पिंक बीच एक ऐसा बेच है, जहां पानी की बजाय रेत गुलाबी है। यहां आपको बेहतरीन फोटोग्राफी करने का मौका मिलता है। साथ ही यह एक ऐसी जगह है, जिसका नजारा आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। यहां के प्राकृतिक दृश्य आपको बेहद खूबसूरत लगेंगे, आप उन्हें हमेशा ही देखना पसंद करेंगी। यहां के पाम ट्री और पहाड़ आपको बेहद खूबसूरत लुक्स देते हैं।
मिरीसा, श्रीलंका

श्रीलंका में सबसे खूबसूरत समुद्र तटों की कोई कमी नहीं है, लेकिन सबसे अच्छा समुद्र तट मिरिसा में है। ताड़ के पेड़ों, सर्फ की दुकानों, समुद्र तट क्लबों और कॉफी बार और ऐसी कई जगहें हैं, जो काफी लोकप्रिय हैं और लोकप्रिय रहेंगी। यहां घूमना हर किसी को बेहद अच्छा लगता है।
सैंडिरा बीच, फिलीपींस

फिलीपींस के खास द्वीपों में से एक है बंटायन द्वीप और सैंडिरा समुद्रतट का नजारा, बेहद खास है, जो समुद्रतटों की तुलना में किसी रत्न से कम नहीं है, और सेबू की यात्रा के दौरान कई लोग इसे देखने से चूक जाते हैं। इसलिए आप अगली बार जाएं, तो यहां जाना न भूलें। यहां स्कूटर से घूमना काफी दिलचस्प होगा। यहां के पाम फ्रिंज्ड बीच काफी लोकप्रिय रहे हैं।
बोराके, फिलीपींस

फिलीपींस का सबसे प्रसिद्ध द्वीप (और समुद्र तट) माना जाने वाला बीच, बोराके 7 किमी में फैला हुआ है और यह पूरी तरह से सफेद रेत से बना है और इसकी खासियत यह भी है कि इसके मुख्य समुद्र तट को इसी कारण से 'व्हाइट बीच' कहा जाता है। व्हाइट बीच को घूमने लोग दूर-दूर से आते हैं। अन्य गतिविधियों की बात करें, तो बीच समुद्र तट पर योग, पतंगबाजी और गोताखोरी सारे विकल्प मौजूद हैं और रात में यहां लाइव संगीत, नाइट और बोन फायर नाइट भी होते हैं, ताकि शाम तक आपका अच्छा मनोरंजन हो सके।
फी फी द्वीप, थाईलैंड

मंकी बीच खूबसूरत आइलैंड्स में से एक है, जहां आकर घूमना भी लोगों को काफी पसंद आता है। यह माया बे और मॉस्किटो आइलैंड के रूप में अधिक जाना जाता है और ये सभी लोकप्रिय बीच में से एक हैं।
गिली एयर, इंडोनेशिया

यहां मुख्य रूप से तीन गिल्ली द्वीप हैं, जिनमें एयर, ट्रैवांगन और मेनो का नाम शामिल हैं। इंडोनेशिया में कई स्थानों की तरह, आस-पास जाने का सबसे अच्छा माध्यम साइकिल चलाना है, इसलिए समुद्र तट के बेहद करीब जाने की कोशिश करें और जाकर साइकिल चलाएं, आपको एक अलग ही तरह का आनंद आएगा।
सोनेवा गिली, मालदीव

गीली लंकनफुसी के नाम से जाना जाने वाला आइलैंड जो कि मालदीव के लिए खास माना जाता है, यह भी लोकप्रिय बीच है, यहां बिल्कुल साफ पानी नजर आता है, यहां के सूर्यास्त और हॉलीडे वाली गतिविधियां काफी कमाल होती हैं। यहां के कई फैंसी रिसॉर्ट भी हैं, जहां रुकना आप बेहद पसंद करेंगी।
उत्तरी समुद्रतट, कोह रोंग, कंबोडिया
अगर आपकी किसी ऐसी जगह जाने की चाहत है, जहां आप सिर्फ बैठ कर रिलैक्स करना चाहती हैं, तो कम्बोडिया सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं। यहां आप 30 मिनट की ट्रेकिंग करके जा सकती हैं और यहां के जंगल में भी जाकर आपको काफी चीजें रिलैक्स करने का मौका देंगी। तो एक बार कभी मौका मिले तो आपको यहां भी जाने की कोशिश करनी चाहिए।
एल निडो, पालावान, फिलीपींस
एल निडो पालावान में स्थित है, जो प्रसिद्ध और सुंदर चूना पत्थर के कार्स्ट से बना है। यह फिलीपींस में मौजूद है और इसकी खासियत है कि यह बेहद खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। इस द्वीप की खास बात यह है कि जब आप द्वीपों के चारों ओर नाव यात्रा करते हैं, तो कोरोंग-कोरोंग और नैकपैन और समुद्र तट मिलता है, जो कि ठहरने के लिए एक बेहतरीन स्थान हैं। यहां पर हजारों की संख्या में कलरफुल फिश पाई जाती है।
कोह फानगन, थाईलैंड

कोह फानगन थाईलैंड का पांचवां सबसे बड़ा द्वीप है और एक कारण से सबसे प्रसिद्ध में से एक है, यहां की फूल मून पार्टीज काफी लोकप्रिय हैं, यहां आपको बॉलीबॉल खेल कर भी बड़ा मजा आएगा और साथ ही आप काफी और भी चीजें एन्जॉय कर सकती हैं।
बटरफ्लाई बीच, गोवा

गोवा के बीच भी दुनिया भर में लोकप्रिय माने जाते हैं, ऐसे में गोवा का जो बटरफ्लाई बीच है, वो सबसे अधिक खूबसूरत बीच में से एक माना जाता है। इस बीच का नाम उन तितलियों के नाम पर रखा गया है, जो आस-पास की वनस्पतियों में उड़ती हुई पाई जाती हैं, आप यहां रंगीन मछलियों, केकड़े और यहां तक कि डॉल्फिन को भी देख सकती हैं। बटरफ्लाई बीच गोवा के कई अन्य समुद्र तटों की तुलना में अधिक एकांत होने के कारण, समुद्री जीवन और तटरेखा के रूप में अधिक संरक्षित हैं, इसलिए यहां आपको वन्यजीवों को भी प्राकृतिक रूप से जीवंत देखने का मौका मिलेगा।
रेले बीच, थाईलैंड

क्राबी में स्थित, रेले समुद्र तट केवल नाव द्वारा ही पहुंचा जा सकता है, इसलिए यहां डिब्बों या कारों में पर्यटकों की अधिक भीड़ नहीं होती है। इसलिए यह खूबसूरत बीच में से एक भी माना जाता है। यहां का प्रिंसेस केव्स बेहद लोकप्रिय है।
पोम पोम द्वीप, मलेशिया
पोम पोम पेड़ों के कारण इस जगह का नाम पोम पोम द्वीप रखा गया है और यह दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में से एक द्वीप है। यहां के स्कूबा डाइविंग का अपना मजा है। लोग यहां कई बार सिर्फ रिलैक्स तो कई बार एडवेंचर करने के लिए आते हैं। ट्रोफिकल फिश और मरीन लाइफ देखने में अगर आपको दिलचस्पी है, तो इस जगह आपको आने की कोशिश करनी चाहिए।
माया बे, थाईलैंड
ये बीच इसलिए अधिक लोकप्रिय बीच है, क्योंकि यहां पर कम लोग आते हैं, साथ ही यह लियार्डो डिकैप्रियो के फिल्मी शूट्स के कारण भी अधिक लोकप्रिय हो गए हैं। इन बीच को बंद कर दिया गया था, अब ये बीच फिर से शुरू हुआ है और फिर अब लोगों ने यहां जाना काफी पसंद भी करने लगे हैं।
कुआ दाई बीच, वियतनाम यह बीच अंग बैंग बीच से जुड़ा हुआ है, यह ऐतिहासिक जगह होइ आन के पास है, यहां के सूर्यास्त लोग बहुत अधिक देखना पसंद करते हैं। यहां जो डिनर करते हुए भी खूबसूरत नजारे का लुत्फ आप ले सकती हैं।
पेरेंटियन द्वीप, मलेशिया
पेरेंटियन में दो द्वीप शामिल हैं, बेसर (बड़ा) और केसिल (छोटा) और दोनों ही काफी अद्भुत समुद्र तट हैं, यह थोड़ा महंगा समुद्री तट हैं, तो आपको आपके बजट के अनुसार यहां देखने से पहले तय करना देखना होगा।
नगापाली बीच, म्यांमार
इसे एशिया के बेस्ट बीच में से एक माना जाता है, यह म्यांमार में स्थित है और आप यहां साइक्लिंग भी कर सकती हैं और यहां कई खूबसूरत बीच का लुत्फ भी ले सकती हैं। यहां के बोट ट्रिप्स भी बेहद लोकप्रिय रहे हैं।
बवाह द्वीप, इंडोनेशिया
इसे पांच द्वीपों का समूह है, जिनमें बावा सबसे बड़ा है। यह सारे बीच आपस में काफी कनेक्टेड रहते हैं, लेकिन यह लोकप्रिय इसलिए भी है, क्योंकि यहां कनेक्टिविटी की परेशानी अधिक होती है।
सेंटोसा, सिंगापुर

सेंटोसा द्वीप में द्वीप रिसॉर्ट, इस उद्देश्य से बनाये गए हैं कि जिसमें पूरे परिवार के लिए शानदार समुद्र तट और करने को गतिविधियां हैं। यहां एक तितली पार्क, संग्रहालय, छोटा थीम पार्क, केबल कार और डॉल्फिन लैगून भी है और इसके कारण यह बच्चों के लिए बेहद खास जगह बन जाती है।