क्रिसमस का त्योहार अपने आप में एक तरह से कई चीजों का सेलिब्रेशन है। क्रिसमस के मौके पर पार्टी और दोस्तों से मुलाकात का सिलसिला बढ़ जाता है। ऐसे में अपनों से मुलाकात का मौका साथ में खान-पान की मिठास भी लेकर आता है। क्रिसमस के मौके पर आपको ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं, जिनके बिना क्रिसमस अधूरा माना गया है। आइए जानते हैं विस्तार से।
प्लम केक
क्रिसमस के दिनों में प्लम केक खान-पान के मामले में अपनी पहली जगह बना लेता है। प्लम केक अंडा और बिना अंडा के साथ भी बनाया जाता है। प्लम केक खास तौर पर सूखा मेवा जैसे की करंट, किशमिश और अखरोट को मिलाकर बनाया जाता है। क्रिसमस पर पल्म केक की मांग इतनी अधिक होती है कि इसे सबसे अधिक बनाया जाता है और तोहफे के तौर पर बांटा भी जाता है। जान लें कि 18वीं और 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड में इस केक की परंपरा मजबूत बनाई गई थी।इसके बाद से क्रिसमस के दौरान की खास मिठाई के तौर पर यह लोकप्रिय हो गई। प्लम केक बनाने की सबसे आसान विधि हम आपको बताते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई फूट ट्रस् मेवे को रात भर के लिए सेब के रस में भिगोकर रखें। इसके बाद अगले दिन अपने ओवन को 180 डिग्री पर रखें। दूसरे बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी पाउडर और जायफल पाउडर को छलनी से छान लें। दूसरे बर्तन में मक्खन और ब्राउन शुगर को अच्छी तरह से फेंटें। और इसे क्रीमी करें। इसके बाद अगर आप अंडा खाती, हैं तो इसे अंडे में मिलाएं। अंडे को मिलाने करने के बाद इसमें वनीला एसेंस डाले। इसके बाद सारे ड्राई फ्रूट ( मेवे) के साथ मक्खन और शक्कर के मिश्रण को मिलाएं। जरूरत के हिसाब से दूध डालें। 40 मिनट तक बेक करें और इस तरह तैयार है आपके लिए स्वाद से भरा हुआ प्लम केक।
जिंजर ब्रेड
क्रिसमस पर आप बिना ओवन के भी जिंजर ब्रेड बना सकती हैं। क्रिसमस पर जिंजर ब्रेड जरूर बनाई जाती है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में आटा, बेकिंग सोडा, नमक, अदरक,दालचीन, जायफल और लौंग को अच्छी तरह से छान लें। दूसरी तरफ एक कटोरे में मक्खन और ब्राउन शुगर को क्रीमी होने तक फेंटें और गुड़ ,शहद, अंडा और वनीला एसेंस को मिलाएँ। इस आटे को 1 से 2 घंटे के लिए ठंडा करके रख दें। आप उसे या तो ओवन में बना दें या फिर एक गहरा पैन लेकर उसके अंदर नमक बिछा दें। और फिर इसे 15 मिनट के लिए गर्म होने दें और इसके बाद आप आटे को अपनी पसंद का आकाद दे सकती हैं। इसके बाद आप इसे 15 मिनट तक इसे पकाएं और फिर तैयार है,आपके लिए स्वाद से भरा जिंजर ब्रेड
स्कैलप्ड आलू
क्रिसमस पर स्कैलप्ड आलू खाने का भी चलन है। इसे भी क्रिसमस की खास रेसिपी माना जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को सही से छील लें और पतले स्लाइस में इसे काट लें। ध्यान रखें कि पतले स्लाइस की मोटाई एक जैसे ही रखनी है आपको। आप चिप्स कटर से भी इसे काट सकती हैं। इसके बाद इसे ओवन पर 180 डिग्री पर रख दें। इसके बाद आप इसके लिए साॅस की तैयारी कर लें। इसके लिए आप एक कढ़ाई लें और इसमें मक्खन को डालकर गर्म करें और उसने मैदा को मिलाएं। धीमी आंच पर इसे गर्म होने दें। कुछ समय तक भूनने के बाद में इस पर दूध मिलाएं। इसके बाद नमक,काली मिर्च और जायफल को मिलाएं। इसमें भी चीज को कद्दूकस करें। इस तरह से आप स्कैलप्ड आलू के लिए सॉस तैयार कर लेती हैं। आलू की परतों परसाॅस लगाएं। फिर एक बेकिंग डिश लें और उसके नीचे मक्खन लगाएं। फिर से एक परत आलू की रखें और कवर कर दें। अब आलू को 45 मिनट के ओवन में रखें और तैयार हो जाएगी, आपकी यह क्रिसमस स्पेशल डिश ।
क्रिसमस चीज़ केक
क्रिसमस पर चीज़ केक रेसिपी बनाने के लिए पैन में 4 लीटर दूध को गर्म करें। ध्यान रखें कि दूध को उबालना नहीं है। दूध गर्म होने के बाद डाइजेस्टिव बिस्किट लें और इसका पाउडर बना लें। इस बिस्किट का पाउडर में मक्खन डालकर मिलाएं और फिर बटर पेपर पर तैयार मक्खन और बिस्किट पाउडर को हल्का सा दबाते हुए सेट कर लें और 40 मिनट तक इसे फ्रिज में रखें। इसके बाद गर्म दूध में छाछ डालें और इस तरह से दूध फट जाएगा। दूध फटने के बाद इसके ऊपर की मलाई को अलग कर दें। इस मलाई को 4 बड़े चम्मच मक्खन, 1 नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच वनीला एक्सट्रैक्ट, 1 चम्मच कॅार्न फ्लोर और 4 चम्मच क्रीड डालकर अच्छी तरह से ब्रैंड कर लें। इसे आपके पास एक क्रीमी पेस्ट तैयार हो जाएगा। फिर अपने स्वादानुसार शक्कर मिलाएं। दूसरी तरफ व्हिपिंग क्रीम को व्हिप करें और फिर क्रीम को मिलाएं। इसके बाद तैयार क्रीम को बिस्किट पाउडर वाले पैन में रखें और दबाकर सेट कर लें। 9 घंटे फ्रिज में सेट होने के रखें। आप इसे केक के आकार में कट करें और क्रिसमस के दिन आप इसके ऊपर से चॉकलेट डालकर अपनी पसंद के अनुसार डेकोरेट कर सकती हैं।
क्रिसमस स्पेशल टर्की
क्रिसमस के मौके पर आपको खाने की डिश में टर्की जरूर खाने को मिलती है। भुने हुए चिकन के बिना क्रिसमस अधूरा माना जाता है। इसे बनाने के लिए आपको पहले सही टर्की का चयन करना होगा। आपको ऐसी टर्की का चुनाव करना है, जो साइज में बड़ी हो। इसे खाने की मेज पर बैठे लोगों की गिनती के हिसाब से होना चाहिए। टर्की का वजन इस बात पर आधारित होना चाहिए कि आप कितने लोगों को यह परोसने वाले हैं। आपको बनाने से पहले टर्की को डिफ्रॉस्ट करना है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो टर्की को रोस्ट करना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा। याद रखें कि आप तुरंत रोस्ट करना चाहती हैं, तो इसके लिए ताजा टर्की लें। टर्की को बनाने के लिए सबसे पहले अपनी जरूरत के अनुसार टर्की लें। इसके लिए अपने ओवन को 190 डिग्री पर गर्म करें और मक्खन और नींबू टर्की पर लगाएं। फिर रोस्टिंग टिन में रखने से पहले कटे हुए प्याज डालें और पूरी डिश को फॅाइल से लपेट कर सभी कोने को सील कर दें। इस डिश को ओवन में रखते एक घंटे तक इसे पकाएं। इसके बाद जब 30 समय का समय बचने पर ओवन को खोलें और फॅाइल को हटाकर टर्की को पकने दें। दूसरी तरफ एक पैन गर्म करें और उसमें कटे हुए प्याज भूनें। एक बड़े बाउल में एक कप दही, लहसुन और अदरक का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, गरम मसाला पाउडर,चाट मसाला, अजवाइन, थोड़ा सा बेसन और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और टर्की पर लगाकर एक घंटे के लिए एक तरफ रख दें।इसके बाद ओवन ट्रे में मक्खन लगाकर इसे 45 मिनट अच्छी तरह से पकने दें।
क्रिसमस की सिंपल स्वाद भरी रेसिपी
इसके अलावा आप क्रिसमस पर सिंपल लेकिन स्वाग भरी रेसिपी भी बना सकती हैं। आप इसके लिए मेश्ड पटेटो बना सकती हैं। यह एक अमेरिकन रेसिपी है। जो कि आलू, दूध और मक्खन के साथ बनाई जाती है। यह काफी मुलायम और क्रीमी होती है। आप इसे स्टार्टर के तौर पर साइड डिश के तौर पर भी पार्टी के लिए शामिल कर सकती हैं। पास्ता सैलड भी आपके क्रिसमस को खास बना देगा। आप अपने उबले हुई पास्ते में अपने पसंद की शॅाश और सब्जियां मिलाकर इस स्वादिष्ट पास्ता बना सकती हैं। इसके बाद बारी आती है, चिकन नगेट्स और चिकन कटलेट्स की। क्रिसमस पार्टी में बच्चे जरूर होंगे और इसके लिए आप चिकन नगेट्स और चिकन कटलेट्स की रेसिपी तैयार कर सकती हैं, जो कि बच्चों की पसंदीदा डिश है।