राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल लड़की के गर्व और अभिमान के गौरव गाथा का उत्सव है। वैसे ,देखा जाए तो बेटियों के लिए और बेटियों के साथ हर दिन उत्सव ही होता है। क्योंकि एक बेटी न केवल अपने परिवार के लिए गर्व होती है, लेकिन समाज का भी आईना होती है। लेकिन एक बेटी के लिए सबसे जरूरी है खुद का सम्मान करना और खुद से प्यार करना। फिलहाल, राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, उन कहानियों के बारे में जो कि एक लड़की के भविष्य को सही राह दिखाने का कार्य करती है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि जीवन को सही दिशा में ले जाने के लिए किताबों से अच्छा दोस्त कोई दूसरा नहीं हो सकता है। इसलिए हर किसी को अपने जीवन में किताबों का कोना जरूर रखना चाहिए। फिलहाल, राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर लड़कियों के जीवन को मार्गदर्शन देने के लिए इन किताबों को जरूर पढ़ने का आग्रह करते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
आई एम मलाला
![](/hcm/EngageImage/C8D32074-DEDD-4D38-8503-7B81C8E1F9C0/D/3B04B0A0-EC5D-42A2-922A-763E9F1834BF.jpg)
मलाला यूसुफजई द्वारा लिखी गई यह किताब कई लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई है। आई एम मलाला एक तरह से मलाला के पालन-पोषण,तालिबान के खिलाफ लड़ाई और हत्या के प्रयास से बचने की सच्चाई को दिखाती है। साथ ही एक लड़की को क्यों शिक्षित होना चाहिए, इसकी भी वकालत यह किताब करती है। मलाला की किताब इस बात की को बखूबी समझाती है कि जब मुश्किलें आती हैं, तो मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं और यह बात बहुत हद तक सच भी है। मलाला की यह किताब बताती है कि जब मुश्किलें आती हैं, तो मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। अगर आप यह किताब पढ़ेंगी, तो महसूस करेंगी कि जीवन में खुद पर यकीन करना और खुद की मुश्किलों से लड़ना कितना जरूरी है। यह किताब आपको इस बात से पूरी तरह प्रेरित करेगी कि मानवीय भावना कितनी लचीली होती है और कैसे जीवन में साहसी बनना चाहिए।
द डायरी ऑफ़ ए यंग गर्ल
![](/hcm/EngageImage/C8D32074-DEDD-4D38-8503-7B81C8E1F9C0/D/21C997DD-AC6A-4226-961A-ECA8E27EF4F4.jpg)
मौत को गले लगाने से पहले 15 साल की लड़की ने अपने जीवन को इस किताब में उतारकर रख दिया। हम बात कर रहे हैं, एनी फ्रैंक की। एनी फ्रैंक का पूरा नाम एनालीज मैरी फ्रैंक था। जो कि एक हादसे के दौरान सीक्रेट जगह पर रहने के लिए मजबूत हो जाती है और वहां पर बैठकर वो डायरी लिखती है। जर्मनी में जन्म लेने वाली एनी भी यहूदियों के साथ हुए अत्याचार का शिकार हुई थी। यह ऐसा अत्याचार था, जब 60 लाख यहूदियों को गैस चैंबर में डालकर उस भूखा रखा गया और हद से ज्यादा काम करवा कर मारा गया। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एनी को अपने परिवार के साथ सीक्रेट जगह पर छिपकर रहना पड़ा, क्योंकि उस वक्त जर्मनी के सैनिक यहूदियों को तलाश करके मार रहे थे। एनी ने अपनी कहानी की शुरुआत में यह बताया है कि कैसे नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने अपनी कहानी में 8 लोगों को जिक्र किया है, जिसमें एनी के परिवार के सदस्य शामिल हैं। एनी ने इस डायरी में अपने परिवार के साथ रहते हुए नोकझोंक के किस्से और साथ ही तोप और गोलों की आवाजों के बीच साहस के साथ मजबूत तरह से कैसे बना रहा जाता है इसका भी जिक्र किया है। हर पल मौत के इंतजार में कैसे खुद को हिम्मत और नई उम्मीद देते रहने की सीख एनी की लिखी हुई यह किताब देती है। एनी की इस डायरी को दुनिया में करोड़ों लोगों ने पढ़ा है। अंग्रेजी में लिखी हुई इस किताब का हिंदी अनुवाद भी काफी लोकप्रिय हुआ है। यह किताब मौत के इंतजार में कैसे जिंदगी जीते है, इसकी सीख देती है।
सोच बदलो जिंदगी बदलो
![](/hcm/EngageImage/C8D32074-DEDD-4D38-8503-7B81C8E1F9C0/D/F8E496A2-EF6D-42D2-97E1-88916CD8D861.jpg)
ब्रायन ट्रेसी द्वारा लिखित यह पुस्तक अंग्रेजी का हिंदी अनुवाद है। जो जिंदगी की गाड़ी को पटरी पर लाने की सोच दर्शाती है। इस किताब को लेकर यह माना गया है कि अगर आप इस किताब को फॉलो करती है, तो आप खुद अपने विचारों में सकारात्मक तब्दील पायेंगी। साथ ही आपकी दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ता है। यह किताब समझदारी और ज्ञान से भरपूर है। यह आपको सोचने वाला नहीं बल्कि खुद को बदलने की हिम्मत देती है। यह किताब एक तरह से आपको कामयाबी और महत्व हासिल करने के लिए जरूरी तमाम जानकारी और आंतरिक दृष्टि उपलब्ध कराती है।यह किताब आपको बताती है कि कैसे आप किसी भी हालात की तरफ अधिक आशावादी और सकारात्मक बन सकती हैं और किस तरह आप अपने जीवन में कामयाबी को पा सकती हैं। यह किताब हमें सिखाती हैं कि कैसे आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए जितनी अधिक संभावना की तलाश करेंगे, उतने ही अच्छे कार्य होने की संभावना आपके जीवन में बढ़ती चली जाती है।
आप और अधिक हासिल कर सकते हैं
![](/hcm/EngageImage/C8D32074-DEDD-4D38-8503-7B81C8E1F9C0/D/1801D802-D3E4-41DA-8027-0375D01A8414.jpg)
शिव खेड़ा द्वारा लिखित यह किताब आप और अधिक हासिल कर सकते हैं, एक प्रेरणादायी पुस्तक है, जिसे न सिर्फ लड़कियों को बल्कि हर किसी को पढ़ना चाहिए। इस किताब को सेल्फ हेल्प किताबों में शामिल किया गया है। इस किताब के माध्यम से लेखक हम सभी के जीवन के जरूरी समझ और विचारों को छूता है। यह किताब सकारात्मक सोच को बनाना, अपने विचारों के पैटर्न पर नजर रखना, उच्च आत्म सम्मान विकसित करना, आत्म अनुशासन का महत्व और खुद पर लगाई कई सीमाओं पर काबू पाना सीखाती है। इस किताब में लेखक ने ईमानदारी और चरित्र की अहमियत को दिखाया है। यह किताब कई सारे उदाहरणों से भरी हुई है। यह किताब आपकी प्रगति को दिखाती है, साथ ही आपको खुद पर विश्वास करना और मुश्किलों का सामना कैसे निडर होकर करना है, उसे सिखाती है। इस किताब में लिखा हुआ हर एक वाक्य आपकी जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। इस किताब में लिखा है कि मन की स्थिरता शिक्षा, धन या यहां तक कि स्थित से भी अधिक महत्वपूर्ण है। पूर्णता एक भ्रम है। हालांकि ,पूर्णता की खोज में हम उत्कृष्टता प्राप्त कर लेते हैं, विपत्ति चरित्र निर्माण से अधिक उसे उजागर करती है, जब हम समस्या और असुविधा के बीच अंतर करना सीख जाते हैं, तो हम छोटे और महत्वपूर्ण, तथा तुच्छ और तुच्छ के बीच अंतर करना सीख जाते हैं, कोई व्यक्ति अच्छा तब बनता है, जब वह वास्तव में अच्छा करता है, न कि गलत काम न करके।
लाइफ मैनेजमेंट
![](/hcm/EngageImage/C8D32074-DEDD-4D38-8503-7B81C8E1F9C0/D/143CE598-DEAF-4674-87D2-832196022F33.jpg)
लेखक नवीन कृष्ण राय की लिखित किताब लाइफ मैनेजमेंट एक ऐसी किताब है, जिसका हर पन्ना व्यवस्थित तरीके से आपको जीवन को संभालने की सीख देता है। यह किताब समझाती है कि कैसे जीवन को सही दिशा देते हुए जीना चाहिए। इस किताब में जीवन जीने की कला और उसे आकार देने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस किताब में बताया गया है कि आप कैसे अपना जीवन संभाल सकते हैं। उसे सही तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। इस पुस्तक में कुल 36 चैप्टर हैं। इस चैप्टर के साथ यह कहा गया है कि हमेशा आपको यह याद रखना है कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि जिंदगी की असली कीमत तब पता चलती है, जब मौत हमारे सामने होती है। यह जान लें कि मैनेजमेंट पर यह हिंदी भाषा में लिखी गई सबसे खास किताब मानी जाती है। इस पुस्तक को लेकर जितनी भी समीक्षाएं सामने आयी हैं, उसमें यही बखान किया गया है कि जीवनशैली के कौशल को निखारने में बहुमूल्य रूप से प्रेरणादायी है।
जीवन उजागर
उपरोक्त दी गई पांच किताबों के अलावा एक किताब जीवन उजागर भी है। स्नेहा लेता द्वारा लिखी हुई यह किताब एक काव्य पुस्तक है। इसमें जीवन के कई सारी मुद्दों को कविता के माध्यम से दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि इसमें प्रेरक कविताओं के साथ, अंधविश्वास से जुड़ी हुई कविताएं और पंरपराओं के खिलाफ लिखी गई कविताएं भी शामिल की गई हैं, जो कि आपको बांधे रखती है। समाज के रूढ़िवादी मुद्दों के खिलाफ भी यह किताब आवाज उठाते हुए दिखती है। आपको इस किताब को भी जरूर अपने पढ़ने फेहरिस्त में शामिल करना चाहिए।