हर दिन ऑफिस के लिए क्या पहनूं वाली मशक्क्त अगर आप भी करती हैं, तो दिन के अनुसार आप रंग तय कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
सोमवार
![](/hcm/EngageImage/EC60297A-4FDC-44C7-A5D2-45F464AFF4C6/D/2304AE9C-E710-4D9E-AFBC-A2E48BF135BB.jpg)
सोमवार से हफ्ते की शुरुआत होती है। यह सप्ताह का पहला दिन होता है और सबसे ज्यादा व्यस्त शेड्यूल वाला भी। ऐसे में ऐसी रंगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जो आपके मॉर्निंग ब्लूज वाले स्ट्रेस को कम कर दें, तो कोशिश करें कि हल्के और आंखों को सुकून देने वाले रंग अधिक पहने जाएं। नीले और हल्के गुलाबी रंग के कपड़े भी अच्छे रहेंगे।
मंगलवार
मंगलवार का दिन पूरी तरह से आप न्यूट्रल रंगों को दे दें। न्यूट्रल रंगों के शर्ट्स, कॉर्ड सेट्स और साथ ही साथ जंप सूट वगैरह काफी अच्छे लगते हैं और यह आपके लुक को निखारने का काम करते हैं। ऑफिस लुक में तो यह खासतौर से काफी अच्छे लगते हैं। न्यूट्रल रंग के हल्के जैकेट्स और हाफ जैकेट्स भी काफी अच्छे लगते हैं।
बुधवार
![](/hcm/EngageImage/EC60297A-4FDC-44C7-A5D2-45F464AFF4C6/D/9CC24B72-CE52-41E0-93DD-5C366CA2AAF4.jpg)
ग्रीन यानी हरा रंग बुधवार के अनुसार एक अच्छा रंग है। यह काफी ऊर्जा से भरपूर रंग माना जाता है। इसलिए अच्छा होगा कि बुधवार को ऊर्जा से भरपूर रहने के लिए आप ग्रीन रंग की ड्रेस पहन सकती हैं। लॉन्ग ड्रेस, शॉर्ट ड्रेस और साथ ही ब्लेजर वाला लुक काफी अच्छा लगता है। इसलिए हरे रंग को अपने ऑफिस रंगों में शामिल करना ही चाहिए।
गुरुवार
ब्लू रंग को काफी वाइब्रेंट रंग माना जाता है। इस रंग को ज्ञान का भंडार माना जाता है। इसे काफी तरह से स्टाइलिंग किया जा सकता है, जैसे ब्लेजर ब्लू रंग में काफी अच्छे लगते हैं, साथ ही ड्रेसेज, शर्ट्स भी काफी अच्छे लुक दर्शा देते हैं।
शुक्रवार
![](/hcm/EngageImage/EC60297A-4FDC-44C7-A5D2-45F464AFF4C6/D/6645B64E-A2DD-4DEB-89AF-D18E07540F4C.jpg)
शुक्र है ! शुक्रवार है वाली बात बार-बार कॉर्पोरेट वर्ल्ड में दोहराई जाती है, क्योंकि इस दिन सप्ताह का यह आखिरी दिन होता है वर्किंग के लिहाज से। इस दिन को आप कई रंगों के साथ एन्जॉय कर सकती हैं, अगर रंगों की बात करें, तो ऐसे कई रंग जैसे ब्लू, पीला, रेड यानी लाल कलर के कपड़े अच्छे लगेंगे। इस दिन अगर आप लंच या किसी ब्रंच की प्लानिंग कर रही हैं, तो आपको एक बार इन रंगों के बारे में सोचना चाहिए।