यह काफी दिलचस्प है कि न केवल बालों के लिए नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी तेल की जरूरत पड़ती है। चेहरे से लेकर शरीर की त्वचा में नमी बनाए रखने और उसे स्वस्थ रखने के लिए तेल रामबाण तरीके से काम करता है। लेकिन कई बार यह मुश्किल आती है। तेल का इस्तेमाल त्वचा पर सही तरीके से काम नहीं करता है। अगर आपको भी नहीं समझ आ रहा है कि आपके लिए कौन-सा तेल ठीक रहेगा, तो आप भी हमारे सुझाए गए, फ्रेंडली तेल को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।
बादाम का तेल को त्वचा के लिए फायदा

आयुर्वेद की नजर से बादाम का तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। माना गया है कि बादाम के तेल में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जो कि आपके सेहत के लिए पावर हाउस का काम करता है। बादाम के तेल में शरीर को नमी पहुंचाने के गुण होते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो कि त्वचा की गुणवत्ता को बढ़ाता है। साथ ही आपके शरीर की त्वचा को हाइड्रेट रखते हुए उसे एलर्जी से भी बचाता है। विटामिन-ई के गुण भी होने के कारण यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने का कार्य करता है। आप रात में सोते समय बादाम के तेल का इस्तेमाल शरीर की त्वचा पर कर सकती हैं। यहां तक कि आपके चेहरे की त्वचा के लिए बादाम तेल के फायदे अनेक हैं। माना गया है कि बादाम का तेल त्वचा के स्वास्थ्य और लचीलेपन को भी बनाए रखने में कारगर होता है।
जोजोबा तेल का त्वचा के लिए फायदा

जान लें कि जोजोबा तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही जोजोबा के तेल में विटामिन-ई, विटामिन -बी, कॅापर और भी कई तरह के पोषक तत्व मौजूद रहते हैं, जो कि आपके त्वचा को अंदरूनी तौर पर पोषण देते हैं। आप जोजोबा तेल का इस्तेमाल नींबू रस के साथ भी मिलाकर कर सकती हैं। जोजोबा तेल को नींबू के रस में मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं, लेकिन इससे पहले आप पैच टेस्ट जरूर कर लें। आप अपने शरीर की त्वचा पर जोजोबा आयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए जोजोबा तेल की कुछ बूंदे ही लें।
जैतून का तेल

जैतून के तेल को सेहत का खजाना मानते हैं। इसमें विटामिन-ई, आयरन, विटामिन-के ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इस वजह से जैतून के तेल को शरीर की त्वचा के लिए फायदेमंद माना गया है। हालांकि इस तेल का इस्तेमाल आपको नहाने से पहले करना चाहिए। जैतून के तेल से अपने शरीर और चेहरे की त्वचा का मसाज करें और फिर आप नहा लें। बता दें कि जैतून का तेल हाइड्रेशन के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। जैतून के तेल में विटामिन-ई के साथ कई सारे गुण होते हैं, जो कि आपकी त्वचा के लिए वरदान माना गया है
अंगूर के बीज का तेल

कई लोगों को नहीं पता लेकिन अंगूर के बीज का तेल भी आपके शरीर की त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। बता दें कि अंगूर के तेल में मौजूद विटामिन-ई और विटामिन-सी आपकी त्वचा को गुणों से भर देते हैं। जानकारों के अनुसार अंगूर के बीज का तेल आपकी त्वचा को मुलायम और साफ रखता है। यह माना गया है कि आपके शरीर की त्वचा में चिपकी हुई गंदगी को अंगूर के बीज का तेल साफ करता है। आप इस तेल का इस्तेमाल रात को सोने से पहले करें। अंगूर के बीज का इस्तेमाल आपको रात में सोने से पहले करना है और सुबह आपको ठंडे पानी से अंगूर के बीज के तेल को साफ कर लेना है।
नारियल का तेल

आप नारियल के तेल को आम लेकिन खास तेल मान सकती हैं। नारियल के तेल के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके त्वचा को नमी प्रदान करता है। जानकारी के अनुसार नारियल के तेल में मौजूद वसा और कई सारे आवश्यक गुण हमारी त्वचा को नमी युक्त और शानदार दिखने में सहायक होता है। यह भी जान लें कि रूखी त्वचा के लिए नारियल का तेल मॅाइच्रराइजर का काम करता है। सर्दियों के मौसम में नारियल का तेल आपके लिए बाकी की क्रीम के मुकाबले शरीर की त्वचा के लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा।