आपके सामने कई बार यह समस्या तो आती है कि आखिर किस तरह से आप घर में लिप बाम बना सकती हैं, तो आइए इसके बारे जानते हैं कि घर में कैसे प्राकृतिक लिप बाम तैयार किये जा सकते हैं।
लिप केयर की जरूरत क्यों होती है
आपके लिप्स को केयर की जरूरत काफी होती है। ऐसे में कम से कम रात के समय में आपको लिप बाम जरूर लगाना चाहिए। ऐसे में कुछ जरूरी घर की चीजें लिप बाम के लिए जरूरी होती हैं। हमें कई बार ऐसा लगता है कि केवल ठंड के दिनों में ही लिप केयर की जरूर होती है, यानी होंठों की केवल ठंड में देखभाल से बात नहीं बनेगी, तो ऐसा नहीं हैं, आपको ठंड के महीने में भी ध्यान रखना ही होगा कि आपके होंठ बेहतर रह सकें। गर्मियों में भी अधिक रहने से आपके होंठ में परेशानी आ जाती है। कई बार विटामिन बी 12 की कमी के कारण भी आपके होंठ काफी फट जाते हैं। साथ ही पानी की कमी के कारण भी बुरी तरह से आपके होंठ फट जाते हैं। तो अगर आपको कोई ऐसी परेशानी है तो आपको बीन्स, मूंगफली और अंडे जैसी चीजें खानी चाहिए। साथ ही पनीर खाना भी काफी अच्छा विकल्प है। आयरन युक्त आहार खाने से भी काफी फायदा होता है। ब्रोकली और शकरकंद जैसी चीजें भी आपके शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। यह भी हो सकता है कि अगर आपके शरीर में थायरॉइड की मात्रा बढ़ गई है, तो आपको ऑटोइम्यून की परेशानी हो सकती है और होंठ फटने की भी परेशानी हो सकती है। कई बार सूरज की किरणों से हमारे होंठ जब प्रभावित होते हैं, तो वे टैन हो जाते हैं और साथ ही साथ वे फटने भी शुरू हो जाते हैं।
कोकोआ लिप बाम
कोकोआ लिप बाम काफी अच्छा होता है लिप्स या होंठों के लिए। यह आपको काफी नमी देता है, इन्हें रातों को लगाना काफी अच्छा होता है, इसलिए इन्हें जरूर ट्राई करके देखना चाहिए, आप यकीन नहीं मानेंगे कि कुछ ही दिनों में आपको इसका अच्छा फर्क नजर आ जायेगा। खास बात यह है कि यह आपके होंठों को बेहतर बनाने में और चमकदार बनाने में मदद करता है। साथ ही साथ इसकी खूबी यह भी होती है कि यह पिग्मेंटेशन और टैनिंग से भी होंठों को छुटकारा दिलाता है, खास बात यह भी रहती है कि यह ऐसा होता है, जिसे मन करता है, बस लगाते ही जाएं। इसको बनाने के लिए आपको कोकोआ बटर, नारियल तेल, बीवैक्स और एसेंशियल ऑयल की जरूरत पड़ती है। आपको कोकोआ बटर, वैक्स को डबल गर्म करना है, इसके बाद इसमें नारियल का तेल मिला देना है। फिर इसमें एसेंशियल ऑयल डाल कर ठंडे होने तक रुकें, फिर इन्हें अपनी होंठों पर लगाएं, कभी सुबह तो कभी शाम में इन्हें लगा लिया करें, इससे आपको काफी फायदा होगा।
जेली लिप बाम
जेली लिप बाम भी घर में बनाना अधिक कठिन काम नहीं है, इसके लिए आपको बस कुछ नहीं करना है, बस थोड़ी सी मेहनत करनी है। जेली लिप बाम आपके होंठों को हाइड्रेट करने में काफी मदद करता है। इससे आपके होंठों की जो खूबसूरती है, वह बरकरार रहती है। साथ ही जेली लिप बाम आपके होंठों को नेचुरल खूबसूरती भी प्रदान करता है। इसके लिए आपको पेट्रोलियम जेली चाहिए, बीटरूट जूस यानी चुकंदर चाहिए और फिर थोड़ा सा शहद चाहिए, सबको एक साथ मिला कर आपको माइक्रोवेब में डाल देना है, फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। आपके लिए यह शानदार जेली लिप बाम साबित होगा।
पुदीना तेल और वैक्स लिप बाम
पुदीना और वैक्स से बना लिप बाम काफी शानदार होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आपको जरूर करने के बारे में सोचना चाहिए। यह आपके होंठों को प्लम्प, मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ लिप्स को या होंठों को नरिश भी देता है और इसको बनाना भी अधिक कठिन नहीं है। इसको बनाने के लिए आपको बड़े चम्मच वैक्स, 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल, मीठे बादाम के तेल की 1बूंद और पुदीना तेल की 10 बूंदों की जरूरत होगी। इसको बनाने के लिए आपको बस कुछ ही स्टेप्स करने हैं, इसके लिए आपको इसे पिघलाने की जरूरत होगी और फिर इसके लिए आपको एक डबल बॉयलर की जरूरत होगी, जिसमें आपको वैक्स, नारियल तेल और मीठे बादाम का तेल डाल लेना है। फिर इसमें इसमें पेपरमिंट ऑयल मिला लेना है और फिर अच्छे से हिला लेना है, फिर इसे ठंडा करने के लिए छोड़ देना है और फिर इसे किसी कंटेनर में रख लेना है। फिर जब भी जरूरत हो, इसे लगा लें।
शिया बटर लिप बाम
अगर आपके होंठ बार-बार सूख जाते हैं या ड्राई हो जाते हैं, तो आपको यह काम जरूर करना चाहिए कि ड्राई लिप्स को होने से बचने देने के लिए आपको विटामिन ई और विटामिन ए की जरूरत होगी और शिया बटर लिप बाम में वह सबकुछ है, जो आपको जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए कोशिश करें कि शिया बटर का इस्तेमाल जरूर लिप बाम के रूप में किया करें। इसके लिए आपको 1 बड़ा चम्मच शिया बटर, 1 बड़ा चम्मच वैक्स, एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल, कुछ शहद की 3-4 बूंदें लें और नींबू के साथ एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी, इसको घर पर बनाने के लिए आपको एक डबल बॉयलर की जरूरत होगी, जिसमें शिया बटर, मोम और नारियल तेल को एक साथ पिघलाया जा सके। फिर इसमें आपको शहद के साथ नींबू मिला देना है, फिर एसेंशियल ऑयल भी मिला देना है और फिर उसे अच्छे से मिला लेना है। फिर इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर एक टिन में भर कर इसे रखें और काम करें।
नारियल और शहद का लिप बाम
नारियल और शहद दोनों ही जरूरी है, किसी भी लिप बाम के लिए बेहद जरूरी चीज है, क्योंकि यह होंठों को बेहतर बनाने के लिए अच्छा होता है, आपको नारियल और शहद मिला कर लगाने से अच्छा रहेगा। यह मॉइस्चराइज करने के लिए काफी अच्छी चीज है। यह लिप्स को हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसके लिए नारियल ते में आपको शहद मिला देना है और फिर इसको अपने होंठों पर लगा लेना है।
घी भी है प्राकृतिक लिप बाम
घी भी नेचुरल तरीके से आपके होंठों के लिए अच्छी होती है, जिसका इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए, साथ ही आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि घी लगाने से काफी अच्छा होता है, तो आपको अपने होंठों हर रात घी लगा क्रर सोना चाहिए, यह आपको नेचुरल खूबसूरती देंगे।